Azamgarh News:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी फूलमती देवी की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे फूलमती देवी अपने पति ज्वाला प्रसाद यादव के साथ सैदवारा बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक संख्या UP 50 DDH 4169 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में फूलमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र अतुल यादव की तहरीर पर रानी की सराय पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button