Azamgarh news :लापता दो किशोरियों को जहानागंज पुलिस ने 05 घंटे के भीतर किया बरामद परिजनों को किया सुपुर्द
लापता दो किशोरियों को जहानागंज पुलिस ने 05 घंटे के भीतर किया बरामद परिजनों को किया सुपुर्द

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पर एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी किशोरी पुत्री एवं उसकी सहेली दिनांक 19.06.2026 को समय लगभग 11:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 टीम का गठन कर तत्काल खोजबीन प्रारम्भ की गई। टीम में म0नि0 आरती यादव, उ0नि0 बीरबल यादव, महिला आरक्षी ममता यादव, का0 अनिल कुमार, का0 मुकेश शाह एवं का0 संदीप शामिल रहे। संभावित स्थानों पर सघन तलाश एवं सतत प्रयास के परिणामस्वरूप दोनों किशोरियों को मात्र 05 घंटे के भीतर समय लगभग 16:00 बजे जिगरसंडी सरैया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान किशोरियों द्वारा बताया गया कि वे बिना किसी को बताए अपनी परिचित के पास चली गई थीं, जबकि परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की सूचना थाना पर दी गई थी।
बरामदगी के उपरांत मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों किशोरियों की समुचित काउंसलिंग एवं पूछताछ कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से प्रसन्न होकर परिजनों ने थाना जहानागंज पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।



