आजमगढ़ हत्याकांड:डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत
Azamgarh murder case: The horrible end of a one and a half year old love affair

आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के बडडैला झील से शनिवार शाम एक युवती का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से सड़ चुका था और कंकाल जैसी हालत में था। बरामद अवशेषों में सिर्फ हाथ और पैर के कुछ हिस्से ही सुरक्षित मिले, जबकि सिर गायब था। पुलिस ने मृतका की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी ममता (24) के रूप में की है, जो 22 मई से लापता थी। पुलिस जांच में पता चला कि ममता का जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज यादव उर्फ मुरहा से प्रेम संबंध था।
Azamgarh News:सील अस्पताल के संचालन का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
दोनों पिछले डेढ़ साल से संपर्क में थे। ममता की मां गीता देवी ने 19 जून को मेंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उसकी बेटी 22 मई की रात मनोज के साथ गई थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 मई को दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें सदमे से ममता की मौत हो गई थी।
इसके बाद उसने शव को जहानागंज इलाके के बड़ैला ताल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से कंकाल बरामद किया। मृतका के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि बरामद शव का धड़ तो मिल गया है, लेकिन सिर अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि उन्होंने 16 जून को मेहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिवार का कहना है कि उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि वे किसी को फंसाना चाहते हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां एसपी डॉ. अनिल कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामले में तेजी आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मामले में एक नया पहलू भी सामने आया है। मृतका के चाचा के मुताबिक आरोपी मनोज यादव के साले रितेश यादव ने परिवार को ममता की हत्या की जानकारी दी।
मुंबई बना दिल के इलाज की नई राजधानी, TAVR जैसी आधुनिक तकनीकों से मरीजों को मिल रही नई जिंदगी
बताया गया कि रितेश यादव और मनोज के परिवार के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। रितेश को यह जानकारी उसकी बहन से मिली, जिसकी शादी आरोपी के घर के पास ही हुई है। इसी जानकारी के आधार पर परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
0 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला
टेक्निकल सबूतों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। चूंकि शव कंकाल जैसी हालत में मिला था और सिर गायब था, इसलिए मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



