Azamgarh news:मुहम्मदपुर ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योग
Azamgarh news: International Yoga Day was celebrated with pomp in Muhammadpur block, hundreds of people did yoga

Azamgarh: 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक मुहम्मदपुर क्षेत्र में योग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
अवंतिका पुरी आवक में भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य जयप्रकाश विश्वकर्मा ने लोगों को योग कराया।इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। डॉ. विश्वकर्मा ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।
आजमगढ़ के बड़ैला ताल में मिला युवती का शव मची सनसनी जांच में जुटी पुलिस
सभी ने सामूहिक रूप से प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि योगासन किए।वहीं मुहम्मदपुर ब्लॉक परिसर में भी योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा और खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सामूहिक योग किया। BDO मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
आजमगढ़ हत्याकांड:डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत
और तनाव दूर होता है।दोनों कार्यक्रमों में योग प्रशिक्षकों ने लोगों को आसन कराए और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सुबह का माहौल “ओम” के उच्चारण और योग धुनों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर एडवोकेट अरविंद यादव, विजय प्रकाश मिश्रा, मुखराम गुप्ता,रविंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र सरोज, अरुण विश्वकर्मा, रमेश यादव,उमाकांत यादव, प्रदीप गुप्ता,अनूप विश्वकर्मा, योगेंद्र चौहान, डॉक्टर पीसी राय, डॉक्टर रमेश चंद्र मौर्य, हौसल राय, राम सिंह मौर्य,अवधेश चौहान, अरविंद यादव पिंटू,पी एन सिंह समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।



