आजमगढ़:थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गम्भीरपुर में हुआ बहू-बेटी सम्मेलन, महिला सुरक्षा व जागरूकता पर दिया गया जोर
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गम्भीरपुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक

आजमगढ़:गम्भीरपुर, 21 जून 2026। थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्बा गम्भीरपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में ग्राम प्रधान, सखी समूह की टीम, आशा बहुओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया।
Azamgarh news :ट्रक खरीदने के नाम पर विश्वासघात करने वाला गिरफ्तार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न तथा दहेज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया।
Azamgarh news :गोवध एवं गौ तस्करी के संगठित गिरोह का सदस्य गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार
थानाध्यक्ष त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में महिलाओं के बीच आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने, विवाहित महिलाओं के साथ होने वाली दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या जैसी घटनाओं में कमी लाने तथा छात्राओं और युवतियों को जल्दबाजी में लिए जाने वाले निर्णयों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने संवाद के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
Azamgarh news :अपहृत युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया जा रहा है। उनके प्रयासों से महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।
आजमगढ़ के बड़ैला ताल में मिला युवती का शव मची सनसनी जांच में जुटी पुलिस
सम्मेलन में उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल प्रवीण यादव, आरक्षी शनि पाण्डेय, आरक्षी हैदर अली, महिला कांस्टेबल अंजली सरोज, महिला आरक्षी सुधा कुमारी एवं अमिता यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा।



