Azamgarh news:सुलहनामे की उड़ी धज्जियां: निर्माण गिराया, युवती से मारपीट-मंगलसूत्र छीना,वायरल वीडियो

समझौते के बावजूद दबंगों ने गिराया पुश्तैनी टीनशेड, विरोध करने पर युवती से मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

 

कोडरा गांव में पुश्तैनी बाउंड्री और टीनशेड को लेकर विवाद फिर भड़क गया। पीड़ित उमापति मिश्रा का आरोप है कि कोतवाली में समझौता होने के बावजूद विपक्षी पक्ष के लोग 20 जून को टीनशेड गिराने पहुंच गए और विरोध करने पर उनकी बेटी पूजा के साथ मारपीट की। साथ ही मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित के अनुसार, दबंगों का तांडव जारी था, लेकिन जब परिवार के लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी बैकफुट पर आने लगे। घटना का वीडियो पीड़ित पक्ष के पास मौजूद है,

जीयनपुर/आजमगढ़। थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर उग्र हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौते को दरकिनार करते हुए दबंग विपक्षियों ने पुश्तैनी टीनशेड और बाउंड्री को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर परिवार की युवती के साथ मारपीट कर उसका मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

कोडरा गांव निवासी उमापति मिश्रा पुत्र स्वर्गीय तारापति मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके मकान से सटी दक्षिण दिशा की पुश्तैनी बाउंड्री और टीनशेड वर्षों से उनके कब्जे में है, जहां पशुओं को रखा जाता है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग लगातार उक्त निर्माण को गिराने की धमकी दे रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पहले भी स्थानीय चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 19 जून को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिसमें 28 जून तक किसी प्रकार का विवाद या निर्माण संबंधी हस्तक्षेप न करने पर सहमति बनी थी।

आजमगढ़ में दोस्त की शादी में गया युवक लापता, तीसरे दिन एक्सप्रेस-वे किनारे मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

इसके बावजूद, आरोप है कि 20 जून को दोपहर करीब एक बजे विपक्षी पक्ष के कई लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और टीनशेड को गिराना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब उमापति मिश्रा की बेटी पूजा बाहर आई और विरोध किया, तो उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी पूजा का मंगलसूत्र खींचकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Azamgarh News:चकबंदी के विवाद में अपहरण कर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार*  

उनका कहना है कि समझौते के बावजूद इस प्रकार की घटना ने पूरे परिवार को भयभीत कर दिया है।
उमापति मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, क्षतिग्रस्त संपत्ति का आकलन तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने इस मामले में अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि उपलब्ध साक्ष्यों और समझौते के उल्लंघन के आधार पर उन्हें न्याय मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button