आजमगढ़ :जनपद की प्रमुख सड़क,क्षेत्र के विकास को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Azamgarh: The protest continued for the third day regarding the development of the main road and area of ​​the district.

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।

स्थानीय कस्बे के समग्र विकास की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू मिश्रा के नेतृत्व में शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस धरने में विभिन्न गांवों, कस्बों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया तथा आंदोलन को जनहित से जुड़ा बताते हुए मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की।

बूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक अवॉर्ड्स 2026 में सीरत कपूर को मिला ‘डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड

अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि निजामाबाद अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, साहित्यिक गौरव और सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है, लेकिन विडंबना यह है कि वर्षों से लगातार उपेक्षा का शिकार होने के कारण क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि सरकारों और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर विकास के वादे किए गए,

आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हो सके। इस क्षेत्र में हरी सब्जी का उत्पादन,आमों की पैदावार,ब्लैक पॉटरी के उत्पादन को सुगमता से पहुंचाने के लिए के टी एम रोड को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए,तथा जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली भदुली निजामाबाद मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए परिवहन विहीन मुख्यालय को परिवहन से जोड़ा जाए इन्हीं समस्याओं के कारण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से उठाई गई 10 सूत्रीय मांगें केवल किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं से जुड़ी हुई हैं। अरुण कुमार उर्फ लालू मिश्रा ने कहा कि जब तक प्रशासन एवं शासन स्तर पर मांगों के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। आज धरने के तीसरे दिन निजामाबाद के नायब तहसीलदार ,

आजमगढ़ में दोस्त की शादी में गया युवक लापता, तीसरे दिन एक्सप्रेस-वे किनारे मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

पी डबलू डी के जूनियर इंजीनियर ने आ कर कहा की वो खुद विवश है की वो हर साल सडक बनाने की मांग सरकार के सामने रखते है और वो अस्वीकृत हो जाता है। सरकारी अधिकारी ने ये कहकर सबको चौका दिया की रोड पर कोई गड्ढे नहीं है, किसी को चोट नहीं लगी कोई दुर्घटना नहीं होती है और जनता झूटी है। लेकिन जब जनता ने अपनी चोट और समस्या से अवगत कराया तो निशब्द रह गए। सरकार के इन झुटे वादों से पूरी जनता त्रस्त है इसलिए अरुण मिश्रा ने अव्हान किया की कल वो सुद्धि बुद्धि यज्ञ करेंगे ताकि अधिकारियों को सद्बुद्धि आये और जनता की मांगो को पूरा करें और अगर फिर भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो वो शुक्रवार से आमरण अनसन पर बैठेंगे और अगर उनकी मौत से सडक बनती है तो भी उन्हें मंजूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button