Azamgarh encounter:आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे घायल, महिला लूटकांड का खुलासा

फूलपुर (आजमगढ़), 25 जून। थाना फूलपुर पुलिस ने महिला लूट एवं छिनैती की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

MauNews:नहर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप। उसकी पहचान आइसक्रीम विक्रेता के रूप में हुई

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 24/25 जून की रात क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाल की लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की केटीएम बाइक से मुड़ियार ईदगाह के पास मौजूद हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं।

आजमगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। पीछा किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस वाहन की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद बदमाश फायरिंग करते रहे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

आजमगढ़ में दोस्त की शादी में गया युवक लापता, तीसरे दिन एक्सप्रेस-वे किनारे मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समीर (21 वर्ष) पुत्र अफसर निवासी सहजेरपुर, थाना फूलपुर तथा शिव कुमार राजभर उर्फ लाला (23 वर्ष) पुत्र ललई राजभर निवासी चकबहार, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से लूट और छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं तथा उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Azamgarh news:सुलहनामे की उड़ी धज्जियां: निर्माण गिराया, युवती से मारपीट-मंगलसूत्र छीना,वायरल वीडियो

पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों ने 17 जून को फूलपुर-दुर्वाषा मार्ग पर ऑटो में सवार महिला से असलहा दिखाकर पर्स लूटने की घटना स्वीकार की है। इसके अलावा 14 जून को सरायमीर क्षेत्र में एक अन्य महिला से पर्स छीनने की वारदात में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। पूछताछ में माहुल, पवई सहित अन्य क्षेत्रों में मोबाइल छिनैती की घटनाओं में शामिल होने की बात भी सामने आई है।अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल, 1577 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम-250 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना फूलपुर में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा तथा आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button