आजमगढ़:जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का वार्षिक चक्रानुक्रम कार्यक्रम जारी

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जुलाई से दिसम्बर 2026 तक निर्धारित हुई सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथियां

आजमगढ़, 25 जून 2026/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अर्थात् प्रथम व तृतीय शनिवार को यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा, जिससे जन समस्याओं के निस्तारण में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके।

जब फैशन मिले व्यक्तित्व से: शीना चौहान का दमदार और एलिगेंट पावर-ड्रेसिंग स्टेटमेंट

उक्त के क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत 04 जुलाई 2026 को तहसील बूढ़नपुर, 18 जुलाई को मेंहनगर, 01 अगस्त को सगड़ी, 15 अगस्त को लालगंज, 05 सितम्बर को फूलपुर, 19 सितम्बर को निजामाबाद, 03 अक्टूबर को सदर, 17 अक्टूबर को मार्टिनगंज, 07 नवम्बर को फूलपुर, 21 नवम्बर को निजामाबाद, 05 दिसम्बर को सदर एवं 19 दिसम्बर 2026 को तहसील मार्टिनगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

आजमगढ़:पत्नी का पीछा कर रहे युवक ने पुलिस पर किया धारदार बांका से हमला

इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिनांक 04 जुलाई 2026 को तहसील सदर, कलेक्ट्रेट एवं मेंहनगर में क्रमशः, 18 जुलाई को कलेक्ट्रेट, बूढ़नपुर, सगड़ी में क्रमशः, 01 अगस्त को मार्टिनगंज, फूलपुर, कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 15 अगस्त को निजामाबाद, कलेक्ट्रेट, सदर में क्रमशः, 05 सितम्बर को कलेक्ट्रेट, सदर, मार्टीनगंज में क्रमशः, 19 सितम्बर को फूलपुर, मार्टीनगंज, कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 03 अक्टूबर को बूढ़नपुर, कलेक्टेªट, निजामाबाद में क्रमशः, 17 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट, लालगंज, बूढ़नपुर मे क्रमशः, 07 नवम्बर को लालगंज, सगड़ी, कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 21 नवम्बर को सगड़ी, कलेक्ट्रेट, लालगंज में क्रमशः, 05 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट, मेंहनगर, फूलपुर में क्रमशः, 19 दिसम्बर 2026 को तहसील मेंहनगर, निजामाबाद एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button