Azamgarh news:अतरौलिया, लालगंज, तरवां स्थित 100 बेड चिकित्सालय के प्रभारी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने का डीएम ने दिया निर्देश

सभी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ फील्ड विजिट कर स्वास्थ्य केन्द्रों के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनायें- जिलाधिकारी

 

आजमगढ़ 25 जून(आर एन एस)जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया कि फील्ड विजिट कर सीएचसी/पीएचसी व स्वास्थ्य केन्द्रों की क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनायें। 51 स्वास्थ्य उपकेन्द्र के सापेक्ष 31 हेतु भूमि उपलब्ध तथा शेष 20 उपकेन्द्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने सीआरओ को निर्देशित किया। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर डीएम ने बल दिया, साथ ही योजना का लाभ दिलाने हेतु डिलिवरी के पहले ही बैंक एकाउण्ट डिटेल लेकर आवेदन सुनिश्चित करायें। जिन सीएचसी/पीएचसी पर अपेक्षाकृत डिलिवरी अधिक होती है, वहां मैनपावर बढ़ाने पर जोर दिया गाय। अतरौलिया, लालगंज, तरवां के 100 बेड चिकित्सालय में पिछले 06 माह के प्रगति रिपोर्ट अवलोकन में कम डिलिवरी होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को अधिकृत किया कि स्पष्टीकरण लेटर भेजते हुए संस्थागत प्रसव को अधिकाधिक कराना सुनिश्चित किया जाए।

Azamgarh News: स्वामी सहजानंद जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान महायज्ञ, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने मानवता की सेवा का दिया संदेश

सुपरवाइजर, आशा व एएनएम के विगत वर्षाें व माह के लम्बित भुगतान पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि कार्य के आधार पर नियमानुसार अगले डीएससी के बैठक के पूर्व भुगतान कराना सुनिश्चित करें। निक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत टीबी मरीजों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान हेतु आशा, एएनएम बैंक खाता खुलवाना सुनिश्चित करायें।

आजमगढ़:जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का वार्षिक चक्रानुक्रम कार्यक्रम जारी

एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी ने प्रभारी को 10 हजार जागरूकता पोस्टर बनवाकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गर्ल्स कालेजों, सभी ग्राम पंचायतों पर चस्पा कराने के निर्देश दिये। 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं व उनके परिजनों को जागरूक किया जाय कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पूर्व में ही यह टीका सरकार द्वारा सभी सीएचसी पर निःशुल्क लगाया जा रहा है। गोल्डेन कार्ड की प्रगति बढ़ाने हेतु अन्त्योदय कार्ड, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना व श्रम कार्ड के लाभार्थियांे पर फोकस किया जाए।

जब फैशन मिले व्यक्तित्व से: शीना चौहान का दमदार और एलिगेंट पावर-ड्रेसिंग स्टेटमेंट

शासन के मंशानुरूप माँ व बच्चों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने की प्रतिबद्धता के क्रम में जिलाधिकारी ने टीकाकरण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जन औषधि केंद्रों में उपलब्ध दवाओं की सूची को बाहर लगाया जाए। सभी डॉक्टर बाहर की दवाई कदापि न लिखे, जो जन औषधि केंद्र में उपलब्ध है, वही लिखे। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी लाएं।

जब फैशन मिले व्यक्तित्व से: शीना चौहान का दमदार और एलिगेंट पावर-ड्रेसिंग स्टेटमेंट

टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शत प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए यू-विन पोर्टल पर फीड करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि एमआर-1 एवं एमआर-2 टीकाकरण के कवरेज की प्रगति बढ़ायें एवं शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें तथा उसको डाटा यू-विन पोर्टल पर भी फीड करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रगति बेहद खराब है, उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि पम्पलेट बनाकर किस स्थान पर एवं किस दिन एमआर-1 एवं एमआर-2 का टीका लगाया जायेगा, इसका प्रचार-प्रसार करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए शत प्रतिशत डाटा एचएमआईएस पोर्टल पर फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।

अब आईपीओ के जरिए नई उड़ान भरेगी नैक पैकेजिंग

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन, संजीवनी ओपीडी, एनसीडी कैम्पेन, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, यूनिसेफ के कार्यक्रमों आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

आजमगढ़ में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, एसआईसी जिला अस्पताल आजमगढ़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अजीज अंसारी, डॉ उमाशरण पांडेय, सीएमएस जिला महिला अस्पताल आजमगढ़ सहित समस्त एमओआईसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button