Jaunpur news:आम उत्पादकों के लिए सुनहरा मौका, 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ में लगेगा आम महोत्सव
Jaipur News: A golden opportunity for mango growers, a mango festival will be held in Lucknow from July 3 to 5.

जौनपुर। आम उत्पादकों, बागवानों और उद्यमियों के लिए खुशखबरी है। 3 से 5 जुलाई 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, Lucknow में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य किसानों, निर्यातकों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाकर आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देना है।
भाजपा के सीएम के लिए हमदर्दी,मुसलमानों पर खामोशी-ओवैसी का अखिलेश पर हमला
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी आम उत्पादक राज्य है। महोत्सव के दौरान आम की विभिन्न प्रजातियों, आम आधारित संरक्षित उत्पादों, आम से बने व्यंजनों, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी तथा उत्कृष्ट बागवानों की पांच श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आम उत्पादकों और बागवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक अवॉर्ड्स 2026 में सीरत कपूर को मिला ‘डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड
महोत्सव में किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन (पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट), प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन और निर्यात से जुड़ी आधुनिक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यह आयोजन आम उत्पादकों को नई तकनीकों से जोड़ने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के सभी आम बागवानों और उत्पादकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने आम, संरक्षित उत्पाद और आम से बने व्यंजन प्रदर्शित कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।



