Jaunpur Murder:6 घंटे में हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur murder: Murder solved in 6 hours, 4 accused arrested

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन डंडे और एक ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया है।
Jaunpur news:थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस के अनुसार, भदेठी निवासी गौरव राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पानी पीने को लेकर हुए विवाद में आकाश राजभर और उसके साथियों ने गौरव के भाई सौरभ राजभर के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल से बीएचयू वाराणसी रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में सौरभ की मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गौराबादशाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुधौरा नहर पुलिया के पास से आकाश राजभर, शनि राजभर, चंदन राजभर और शिव राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



