Jaunpur news:कचहरी रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur news: Fierce fire at furniture showroom on Kachari Road, goods worth lakhs gutted in ashes

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर।नगर के अतिव्यस्त कचहरी रोड स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार को एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Jaunpur Murder:6 घंटे में हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई।

Jaunpur news:थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आग लगने के कारण शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Jaunpur news news:विद्यालय में दबंगई का आरोप: जबरन सीसीटीवी, पेड़ों की कटाई और जान से मारने की धमकी, डीएम ने बैठाई जांच

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button