Jaunpur news:बारात की खुशी मातम में बदली, मारपीट में घायल युवक की मौत
Jaunpur news: The joy of the wedding procession turned into mourning, a young man injured in a fight died.

राष्ट्रीय न्यूज सर्विस ब्यूरो
प्रमुख जौनपुर
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बीती रात आई एक बारात के दौरान घरातियों और बारातियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें बारात में शामिल 25 वर्षीय सौरभ राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Jaunpur news:जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
Jaunpur Murder:6 घंटे में हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
मृतक के परिजनों ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jaunpur news:थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



