Azamgarh News:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने तक की भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा पहुंची आजमगढ़।
हिंदू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ पहुंची आजमगढ़ हुआ भव्य स्वागत।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने तक की भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा पहुंची आजमगढ़।
गोल्डन बाबा ने हिंदू संत समाज से की वार्ता नौजवानों में उत्साह।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर गांव में हिंदू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ पहुंची हुआ भव्य स्वागत।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने तक की भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा पहुंची आजमगढ़ गोल्डन बाबा ने हिंदू संत समाज से की वार्ता नौजवानों में उत्साह।
जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में 12:00 बजे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन बाबा राष्ट्रीय उपसंयोजक पंचदशनाम श्री संत गुरदास जूना अखाड़ा की सनातन हिंदू एकता व भीष्म प्रतिज्ञा रथ बलिया और मऊ होते हुए आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग स्थित जमसर गांव पहुंची जहां आरपी राय सोनू के नेतृत्व में दर्जनों नौजवानों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया इस दौरान गोल्डन बाबा को आरपी राय सोनू ने अंग वस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देखकर स्वागत किया वहीं गोल्डन बाबा ने संत समाज और नौजवानों से वार्ता की इस दौरान नौजवानों में गोल्डन बाबा के साथ सेल्फी और आशीर्वाद लेने का उत्साह रहा वहीं गोल्डन बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन हिंदू एकता को जागृत करने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने तक उत्तर प्रदेश के 24 जनपद में भ्रमण कर 25 वें जनपद आजमगढ़ में यात्रा पहुंची है और प्रतिदिन पूरे प्रदेश के सभी जनपद में भ्रमण का कार्यक्रम है जिसके बाद पूरे भारत का भ्रमण किया जाएगा और सनातन हिंदू को जागृत करने के साथ-साथ कोविड काल में और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की विदित हो गोल्डन बाबा के द्वारा 4:30 किलो चांदी के जूता का स्वत परित्याग कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने तक भारत भ्रमण किया जा रहा है गोल्डन बाबा ने अपने शरीर पर लगभग 8 करोड रुपए के सोने के आभूषण पहन रखे थे नौजवानों में गोल्डन बाबा से मिलने का उत्साह रहा इस दौरान आरपी राय सोनू ने गोल्डन बाबा को आश्वासत किया इस दौरान रजादेपुर मठाधीश शिव सागर भारती, पुजारी रणविजय सिंह पुजारी भवानी शंकर सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और नौजवान मौजूद रहे वहीं पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।



