Jaunpur news:यूपीटीईटी परीक्षा के मद्देनज़र जौनपुर में तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री

2 से 4 जुलाई तक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जौनपुर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आवश्यक सेवाओं (गैस, पेट्रोल, डीजल एवं मेडिकल) से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Jaunpur news:एक लाख का इनामी कोर्ट में कर गया सरेंडर

यूपीटीईटी परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Jaunpur accident:CTET परीक्षा देकर लौट रहे युवक-युवती की बोलेरो की टक्कर से मौत

यातायात पुलिस के अनुसार पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास तथा कुत्तुपुर तिराहा से शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Jaunpur news:खून से सने कपड़े और गुटखे के पैकेट ने खोला राज, 4 साल की मासूम का दरिंदा

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button