Azamgarh news:फूल-मालाओं और नारों के बीच मुहम्मदपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत

भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत: विनोद राय

मुहम्मदपुर (आजमगढ़): भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष राय की अध्यक्षता में मुहम्मदपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Azamgarh accident:ट्रक की चपेट मे आने से महिला की हुई मौत

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Azamgarh news :समाजवादियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का केक काट और वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष विनोद राजभर,दीदारगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा , मोहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा,पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लालबहादुर मौर्या,  आईटी प्रभारी अबुल कैश, ,अंकित चौहान ,उग्रसेन चौहान,सन्तोष सेठ, सोनू विश्वकर्मा, साहब लाल मौर्या सहित सैकड़ों पदाधिकारी और ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button