Azamgarh news :समाजवादियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का केक काट और वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

समाजवादियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का केक काट और वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

रिपोर्टर इंद्रेश राना

सगड़ी / आजमगढ़

सगड़ी विधानसभा के लाटघाट कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर और वृक्षारोपण कर समारोह पूर्वक मनाया गया वहीं बैठक कर पी डी ए को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सगड़ी विधानसभा कार्यालय लाटघाट पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया इस दौरान समाजवादी पार्टी के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर समारोह पूर्वक जन्मदिन मनाया और एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी वहीं लाटघाट गांव में रामशब्द यादव के परिसर में समाजवादियों के द्वारा पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया और सैकड़ो की संख्या में वृक्षों को वितरित कर अपने-अपने घर पर लगाने के लिए निर्देशित किया गया इस दौरान कार्यालय पर बैठक कर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रमुख संजय सिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर पी डी ए को मजबूत बनाने के लिए संकल्प दिलाया और कहा कि समाजवादी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें इस दौरान दर्जनों वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किया जिसमें मुख्य रूप से उद्यम सिंह, रामायण यादव, रामानंद यादव,मनोज राजभर, जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव, राजेश यादव, हरेंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button