Azamgarh news :जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

ग्रामो में चल रहे चकबंदी कार्य का सभी एसओसी नियमित रूप से भ्रमण करें एवं ग्रामो में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुनकर नियमानुसार कार्यवाही करें-जिलाधिकारी

लापरवाह एवं गड़बड़ी करने वाले चकबंदी लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई करें-जिलाधिकारी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी चकबंदी अधिकारी नियमित रूप से कोर्ट में बैठना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट केस में डिस्पोजल की संख्या बढ़ाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रक्रियाधीन चकबंदी ग्रामों से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबित ग्रामं के चकबंदी कार्य क़ो अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि ग्रामो में चल रहे चकबंदी कार्य का सभी एसओसी नियमित रूप से भ्रमण करें एवं ग्रामो में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे कि किसी ग्राम में किसी भी चकबंदी लेखपाल द्वारा चकबंदी कार्य में गड़बड़ी न करे। इसके साथ ही लापरवाह एवं गड़बड़ी करने वाले चकबंदी लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई भी करें।

जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्य व उत्तरदायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर चकबंदी अधिकारी सठियांव को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में जनपद आजमगढ़ में प्रक्रियाधीन ग्रामों की तहसीलवार संख्या सहित वर्षवार संख्या व वर्तमान स्थिति पर बल दिया गया। 01 अप्रैल 2025 से चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों का विवरण प्रारूप 1 से 9 तक पर जोर दिया गया। जनपद में चकबन्दी न्यायालयों में वर्षवार लम्बित आपत्ति/अपील / निगरानियों के निस्तारण से सम्बन्धित विवरण पत्र सहित चकबन्दी न्यायालयों में सर्वाधिक 20 पुराने वादों की सूची, आई०जी०आर०एस० पोर्टल / माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ / शासन व निदेशालयसे प्राप्त लम्बित संदर्भों के विवरण पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी/उपसंचालक चकबंदी संजीव ओझा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी लालता प्रसाद अहिरवार, राम प्रवेश सिंह एवं समस्त एसओसी , सीओ,एसीओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button