Azamgarh news :15वे वित्त आयोग , 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क एवं राज्य वित्त आयोग से जनपद के निकार्यों में कराये जाने वाले कार्यों की कार्य योजना की स्वीकृति के सम्बन्ध में डीएम ने की बैठक

15वे वित्त आयोग , 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क एवं राज्य वित्त आयोग से जनपद के निकार्यों में कराये जाने वाले कार्यों की कार्य योजना की स्वीकृति के सम्बन्ध में डीएम ने की बैठक

सभी ईओ अपने निकायों में नालों, नालियों को चुस्त दुरुस्त कराए जिससे कि जल भराव न हो-जिलाधिकारी

15वें वित्त आयोग की धनराशि से जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वे वित्त आयोग (टाइड/अनटाइड ग्राण्ट) एवं 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क एवं राज्य वित्त आयोग से जनपद के निकार्यों में करार्य जाने वाले कार्यों की कार्य योजना की स्वीकृति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनटाइड एवं टाइड ग्रांट के अंतर्गत नगरीय निकायों को आवंटित धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रगति पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि इन निधियों का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा प्रबंधन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने माह मई जून में स्वीकृत कार्य अभी तक नहीं शुरू कराए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में डबल, ट्रिपल बार निविदा विज्ञापन जारी करने के बाद भी कार्य नहीं शुरू होने की स्थिति की जिलाधिकारी ने जांच कराए जाने का निर्देश दिया। जिन निकायों में ठेकेदार को पैसा देने के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम में देरी किया जा रहा है संबंधित ईओ ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करें।

01 जुलाई को हुई बारिश के बाद विभिन्न निकायों में जल जमाव, जल भराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी ईओ को निर्देशित किया कि अपने निकायों में नालों, नालियों को चुस्त दुरुस्त कराए जिससे कि जल भराव न हो।

आजमगढ़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत जल भराव की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए जिलाधिकारी ने ईओ आजमगढ़ को निर्देशित किया कि शहर में एक विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाएं जहां जल भराव/अवरोधक होता है उस स्थल को चिन्हित करें और अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़े।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button