Azamgarh News:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा*

*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा*

नरसिंह पवई (आजमगढ़)। विकास खंड पवई के खंडौरा गांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण स्थल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी पवई संतोष कुमार, थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button