Azamgarh News:धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का 49वां जन्मदिन।

अतरौलिया । धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का 49वां जन्मदिन।

भाजपा जिलाध्यक्ष (लालगंज) विनोद राजभर का 49वां जन्मदिन रविवार को स्थानीय निरीक्षण भवन (डाक बंगला) में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विनोद राजभर ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि जन्मदिन अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच मनाया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में बांसगांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे दमखम से जुटेंगे और आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराने का प्रयास करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि विनोद राजभर का सरल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। वहीं, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि विनोद राजभर ऊर्जावान, संघर्षशील और समर्पित नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में रामचंद्र जायसवाल, फूलचंद यादव, सुभाष निषाद, चंद्रकला निषाद, आशुतोष पांडे, देवनारायण मिश्र, संतराम निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button