Jaunpur news:जन्मदिन पर गरजे अशोक सिंह, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Jaipur news: Ashok Singh roared on his birthday, raised questions on law and order and unemployment.

जौनपुर।समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे चिंताजनक बताया। अपने जन्मदिन एवं पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान और मजदूर बदहाल हैं, जबकि बेरोजगारी के कारण युवा अवसाद का शिकार हो रहे हैं।

बिजली की चपेट में आने से 31 वर्षीय महिला की मौत

उन्होंने जौनपुर में दूल्हा आजाद बिंद की हत्या तथा बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और इसे किसानों के हितों की अनदेखी बताया।

फकीरा’ में सेज़ल शर्मा का रेड ग्लैम

अशोक सिंह ने जौनपुर और मछलीशहर के जनप्रतिनिधियों पर जनता की समस्याओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button