Jaunpur accident:चार पहिया वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल
Jaunpur accident: Uncle killed in collision with four-wheeler, nephew seriously injured

जौनपुर।जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jaunpur news:50 हजार का इनामिया पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, 5 साल से था फरार
जौनपुर।जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jaunpur news:जन्मदिन पर गरजे अशोक सिंह, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
जानकारी के अनुसार, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया निवासी जिला सोनकर (48) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल सोनकर अपने भतीजे नरेश सोनकर (29) पुत्र लालता सोनकर के साथ बाइक से चंदवक क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना स्थित बड़ऊ बाबा मजार के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
Jaunpur news:जन्मदिन पर गरजे अशोक सिंह, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जिला सोनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेश सोनकर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने वाहन और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।