Azamgarh news:अगले तहसील दिवस तक सड़क नहीं बनी तो होगा धरना,ग्रामीणों का अल्टीमेटम
तीन महीने से शिकायत, फिर भी नहीं बनी सड़क; तहसील दिवस में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
लालगंज/आजमगढ़ :लालगंज तहसील दिवस मे तहसील दिवस प्रभारी एसडीएम लालगंज नंदिनी शाह को संतोष कुमार राय एडवोकेट सहित अन्य ग्राम वासियो ने आवेदन देकर शिकायत किया कि तीन महीने से हर तहसील दिवस मे आवेदन दिया जाता है जिसमे लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ न कुछ आश्वासन देकर वापस कर दिया जाता है। रेतवा चन्दभानपुर से बडागांव गांव होते हुए बहादुरपुर तक 07 किलोमीटर सड़क मार्ग को पेन्टिंग कर गड्ढा मुक्त करना था । रेतवाचन्द्रभानपुर से बडागांव की पांच किलोमीटर सड़क मार्ग का पेटिंग कर दो किलीमीटर सडक मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया है ।जिससे बहादुरपुर इंटर कॉलेज , जूनियर हाई स्कूल सहित अन्य राहगीरों कोकाफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है सड़क मार्ग गड्ढा युक्त होने के कारण स्कूल जा रहे छात्र-छात्रा गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जा रहे है । सड़क का निर्माण यदि अगले तहसील दिवस तक नहीं होता है तो संतोष कुमार राय एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील दिवस में धरना और प्रदर्शन किया जाएगा । जिसकी सारी जिम्मेदारी उच्चधिकारियों व तहसील प्रशासन की होगी ।



