Azamgarh news :”बहू-बेटी सम्मेलन” के माध्यम से महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता का दिया गया संदेश
"बहू-बेटी सम्मेलन" के माध्यम से महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता का दिया गया संदेश

दहेज, घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ गूजी जागरूकता की आवाज
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम गोमाडीह में आयोजित हुआ l
बहू-बेटी सम्मेलनः-
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांक 05.07.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा ग्राम गोमाडीह में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में ग्राम प्रधान, सखी समूह की टीम, आशा बहुएँ तथा बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के महत्व तथा सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के विरुद्ध होने वाली घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस एवं समाज की संयुक्त भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें तथा महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करें।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है तथा महिला सुरक्षा से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



