Azamgarh politics:संगठन पहले:मंच पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सक्रिय हुए जिलाध्यक्ष
अनुशासन बनाए रखने में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, स्वागत समारोह को सफल बनाने में निभाई अहम भूमिका

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे जिलाध्यक्ष
आजमगढ़। नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर स्थानीय हरिऔध कला भवन में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के कारण मंच पर भीड़ बढ़ गई, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर हरिऔध कला भवन में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मंच पर पहुंचने से कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने संगठनात्मक अनुशासन और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए मंच की व्यवस्था संभाली। उनके त्वरित और संतुलित प्रयासों से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ध्रुव कुमार सिंह हमेशा संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं।
Azamgarh news:बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार, गूंगे किशोर की सकुशल वापसी की एसपी से अपील
कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता बिना निर्धारित व्यवस्था के मंच पर चढ़कर स्वागत करने का प्रयास करने लगे, जिससे कार्यक्रम के संचालन और मुख्य अतिथियों की सुरक्षा व गरिमा प्रभावित होने की आशंका बन गई। ऐसे समय में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के उद्देश्य से मंच पर व्यवस्था संभाली तथा अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिलाध्यक्ष का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि कार्यक्रम की गरिमा और संगठन के अनुशासन को बनाए रखना था। उनका मानना है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण मंच पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी, जिसे नियंत्रित करना आवश्यक था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने भी पूरे घटनाक्रम को कार्यकर्ताओं के अत्यधिक उत्साह का परिणाम बताते हुए कहा कि स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश था और उसी वजह से मंच पर हलचल की स्थिति बनी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।
आजमगढ़ में सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जाधारकों पर प्रशासन सख्त
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह लगातार संगठन को मजबूत करने और अनुशासित वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनका मानना है कि किसी भी बड़े राजनीतिक आयोजन में व्यवस्था बनाए रखना आयोजकों की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है और उसी जिम्मेदारी का निर्वहन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।



