Azamgarh news :कार्य में घोर लापरवाही पर डायल-112 के 02 पुलिसकर्मीयों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के दिए आदेश 

कार्य में घोर लापरवाही पर डायल-112 के 02 पुलिसकर्मीयों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के दिए आदेश 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ में पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है।

समीक्षा के दौरान यूपी डायल-112, जनपद आजमगढ़ के मुख्य आरक्षी बृजलाल पटेल व आरक्षी कमलेश कुमार गौड़, जो वर्तमान में थाना जहानागंज की पी.आर.वी. पर नियुक्त है । उक्त पुलिस कर्मियों ने पीआरवी चालक हो0गा0 राधेश्याम द्वारा लापरवाही पूर्वक पीआरवी वाहन चलाकर दिनांक 05.07.2026 को दीवाल में टक्कर मारकर छतिग्रस्त करने की सूचना कन्ट्रोल को नही दी गयी और न ही प्रभारी को अवगत कराया गया । मुख्य आरक्षी बृजलाल पटेल व आरक्षी कमलेश कुमार गौड़ के विरुद्ध अनुशासनहीनता, अकर्मण्यता, लापरवाही एवं स्वेच्छाचारित बरतने के आरोप प्रकाश में आये है।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली-1991 के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय जांच संस्थित करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करें। कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा गैर-जिम्मेदाराना आचरण पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।

जनपद आजमगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं अनुशासित पुलिसिंग के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button