Jaunpur news:पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर, तमंचा व कारतूस बरामद

रामपुर पुलिस ने टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव को एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एरियन रोमल के ‘Number 1’ में दिखेगा टिया बाजपेयी का नया अंदाज़

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मु. इस्लाम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिधवन दूध कारखाना, ग्राम मई पाही तिराहे के पास से आरोपी दीपक यादव पुत्र महादेव यादव, निवासी ग्राम मई, थाना रामपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

राजकुमार राव का दमदार ‘दादा’ अवतार, 

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, आबकारी एवं अन्य गंभीर धाराओं में पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी:

एक देशी कट्टा (.315 बोर)

एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)

गिरफ्तारी टीम:

उपनिरीक्षक मु. इस्लाम, हेड कांस्टेबल हरिगोविंद दुबे एवं हेड कांस्टेबल विनोद प्रजापति, थाना रामपुर, जौनपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button