Azamgarh news:तमंचे पर डिस्को’ का वीडियो वायरल, शादी समारोह में हर्ष फायरिंग सुत्र,देखें वीडियो
Azamgarh news: Video of 'Disco on a pistol' goes viral, celebratory firing at a wedding ceremony, watch the video
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुत्रो के हवाले से खबर है कि यह वीडियो करीब एक माह पहले एक शादी समारोह का है, जिसमें कई युवक फिल्मी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक कथित रूप से अवैध तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।
Azamgarh news:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य हुआ स्वागत
वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी मनीरामपुर निवासी रवि यादव पुत्र राजनारायण यादव के रूप में हुई है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Azamgarh news:दोहरा हत्या कांड, मांगों पर अड़े परिजन
मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद गंभीरपुर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी में जुटी हुई हैं।
Azamgarh news:अपराधियों पर गंभीरपुर पुलिस का शिकंजा, चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा



