Azamgarh news:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक से मारपीट और लूट का आरोप, चालकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Azamgarh news: Drivers on Purvanchal Expressway accused of assault and robbery, drivers protest at DM's office

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक अधिकारी द्वारा डीसीएम चालक को थप्पड़ मारने और मारपीट करने की घटना से वाहन चालकों में भारी रोष है। इस घटना के विरोध में ‘वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत’ के बैनर तले चालकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में चालकों ने सदर एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Azamgarh News:अवैध नर्सिंग होम और फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, सीएमओ

इससे पहले, आक्रोशित चालक आबकारी कार्यालय पहुंचे और उप आयुक्त से मिलने का प्रयास किया। मुलाकात न होने से नाराज चालक कुछ घंटों तक रिक्शा स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। चालकों ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी है।

Azamgarh News:छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवर व 40 हजार नकदी पर हाथ साफ

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने बताया कि 1 जुलाई को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक निजी वाहन से आए तीन वर्दीधारी सिपाहियों, एक महिला सिपाही और एक सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति ने ओवरटेक करके एक डीसीएम गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्ति ने संगठन के चालक अखिलेश वर्मा को गाड़ी से नीचे उतारकर बर्बरतापूर्वक पीटा और अपनी गाड़ी में बंधक बना लिया।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

संत तुकाराम’ में शानदार अभिनय के लिए शेना चौहान को मिला नेशनल अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस 2026 का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

आरोप है कि अन्य वर्दीधारी सिपाहियों ने दूसरी गाड़ी के चालक सौरभ साहू के साथ भी मारपीट की और उसकी जेब से ₹24,000 की नकदी छीन ली। संगठन ने सिविल ड्रेस में मौजूद व्यक्ति और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और लूटी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button