Azamgarh news:जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाठी व लोहे की रॉड बरामद

Azamgarh news: Five wanted accused arrested for carrying out a deadly attack in a land dispute, sticks and iron rods recovered.

आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने जमीनी विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां और एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Azamgarh News:ठेकमा: ग्राम पंचायत अहिरौली में विकास कार्यों की जांच*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को ग्राम टेल्हुआ चकवली निवासी मालती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष ने एकराय होकर उनके 75 वर्षीय पति गरीब यादव तथा 35 वर्षीय पुत्र रामअशीष यादव पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।थाना जहानागंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 जुलाई की रात करीब 1:05 बजे थाना परिसर से केदारनाथ यादव, रामअधार यादव, सर्वेश उर्फ फिरींगी, अनिल उर्फ रामविलास तथा अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई।पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना जहानागंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा ने थाना जहानागंज का कार्यभार संभाला है, तब से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नियमित वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले पांचों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को भी पुलिस की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button