सरायख्वाजा पुलिस की सक्रियता से लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार

14 दिसंबर 2025 से लापता थी 22 वर्षीय युवती, मुकदमा दर्ज होते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह व महिला आरक्षी निधि पांडे ने त्वरित कार्रवाई कर किया सकुशल बरामद

जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव से लापता हुई 22 वर्षीय युवती को सरायख्वाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सक्रियता पर परिजनों ने थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Jaunpur news:स्कूल के पास कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दो हिरासत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजुरा निवासी दुर्गेश यादव ने अपनी बहन सोनी यादव के लापता होने की तहरीर थाना सरायख्वाजा में दी थी। तहरीर में बताया गया कि 14 दिसंबर 2025 को उसकी बहन सिलाई सीखने के लिए मल्हनी बाजार गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 19 दिसंबर 2025 को थाना सरायख्वाजा में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

Jaunpur news:फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान में लूट की कोशिश, चार गिरफ्तार; एक होमगार्ड और UPSC अभ्यर्थी भी शामिल

तहरीर प्राप्त होते ही सरायख्वाजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को सौंपी। विवेचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी निधि पांडे ने सक्रियता दिखाते हुए युवती की तलाश शुरू की और उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।युवती के सकुशल मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और सरायख्वाजा थाना पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button