आजमगढ़ में रुपये के विवाद में युवक पेड़ से मटका

A young man hanged from a tree in a dispute over Rs. Police brought him down safely

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा–सरायमीर मार्ग पर रुपये के विवाद से परेशान एक युवक ने पेड़ से लटककर विरोध प्रदर्शन किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने पर फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।पुलिस के अनुसार युवक की पहचान चकिया निवासी फरहान पुत्र समीम अहमद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने ननिहाल में रह रहा है। फरहान का आरोप है कि उसके दिवंगत मामू ने फरिहा निवासी तैय्यब को 1.75 लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई।फरहान का कहना है कि उसने कई बार रुपये वापस मांगे, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। इसी से आक्रोशित होकर उसने पेड़ की ऊपरी डाल पर अपने पैर रस्सी से बांध लिए और नीचे लटककर विरोध दर्ज कराया।सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद के समाधान तथा बकाया धनराशि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button