आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, दिवंगत विधायक आलम बदी आजमी को दी श्रद्धांजलि; युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav reached Azamgarh, paid tribute to the late MLA Alam Badi Azmi; cornered the government on youth issues

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने शहर के कुर्मी टोला स्थित दिवंगत सपा विधायक आलम बदी आजमी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिवारों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहती है और आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेगी।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “जेन जी” की बड़ी जीत है और सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब सरकार के जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के संघर्ष और एकजुटता के कारण सरकार को अपना रुख बदलना पड़ा। यदि सरकार को अपना निर्णय बदलना ही था तो पहले ही छात्रों से संवाद स्थापित करना चाहिए था, जिससे अनावश्यक तनाव और आंदोलन की स्थिति पैदा नहीं होती।पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक निर्णय से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि भर्ती और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद बनाना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं के साथ है। छात्रों पर बल प्रयोग को अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समाधान संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए।अखिलेश यादव ने कहा कि यदि युवाओं के अधिकार, रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाना राजनीति है, तो समाजवादी पार्टी ऐसी राजनीति करती रहेगी और युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button