Azamgarh News:कारगिल विजय दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
कारगिल विजय दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महराजगंज (आजमगढ़)
27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय नगर स्थित मां शारदा स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी एवं कोचिंग पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का शुभारंभ डॉ. दिनेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया । संस्थान के संचालक रवि सिंह ने कहा संस्थान हमेशा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग रहा है । रक्तदान से बढ़कर कोई महादान नहीं है । इस मौके पर ऑल इंडिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन/ ब्लड बैंक की विशेषज्ञ मेडिकल टीम की देख-रेख में पचास यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।



