Azamgarh News:दस घंटे गुल रही दो दर्जन गांवों की बिजली, उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल*

*दस घंटे गुल रही दो दर्जन गांवों की बिजली, उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल*

पवई, आजमगढ़। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। 33 केवी लाइन की आपूर्ति बाधित होने के कारण लगभग 24 गांवों की बिजली करीब 10 घंटे तक ठप रही। रात करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई, जो सुबह लगभग 11 बजे बहाल हो सकी।

लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित रहे। ग्रामीणों के अनुसार रात भर लोग गर्मी के कारण सो नहीं सके और सुबह तक हालात परेशान करने वाले बने रहे।

बताया जा रहा है कि 33 केवी आपूर्ति बाधित होने के चलते क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव अंधेरे में रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा बारिश और गर्मी के मौसम में होने वाली बार-बार की कटौती से राहत दिलाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। वहीं विद्दुत उपकेंद्र पवई के उपखण्ड अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि 33 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य कराया गया। खराबी दूर होने के बाद आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button