Azamgarh News:बिजली संकट से जूझ रहे राजभर बस्ती के लोगों ने गोपालपुर विधायक नफीस अहमद को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

बिजली संकट से जूझ रहे राजभर बस्ती के लोगों ने गोपालपुर विधायक नफीस अहमद को सौंपा ज्ञापन

जल्द समाधान का मिला आश्वासन

आजमगढ़ जनपद के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के भगतपुर राजभर बस्ती के ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर सोमवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक नफीस अहमद को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने से गांव के लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर अधिक भार के कारण बार-बार जल जा रहा है, जिससे नियमित विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की मांग को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था, किसानों के कृषि कार्य तथा आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही इस परेशानी से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक नफीस अहमद ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button