Azamgarh News:सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज में मातृ भारती का किया गया गठन*

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज में मातृ भारती का किया गया गठन*

लालगंज आजमगढ़

पवित्र गुरु पूर्णिमा पर्व पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में मातृ भारती का किया गया गठन। जिसमें सर्वसम्मत से मनोरमा जी अध्यक्ष, डिंपल सिंह उपाध्यक्ष, अर्चना गुप्ता मंत्री, राजदुलारी जी सह मंत्री, वैशाली जी कोषाध्यक्ष, स्तुति जी मीडिया प्रभारी के रूप में चयनित हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पर्चन से हुआ। गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि गुरु शिष्य को अज्ञानता रूपी अंधकार से निकाल कर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु कुम्हार शिष कुंभ है ।गढ़ि गढ़ि काढ़ै खोट। अंतर हाथ संहार दै,बाहर बाहै चोट। गुरु की भूमिका कुम्हार की तरह होती है।जैसे कुम्भकार बर्तन को सुंदर रूप देने के लिए अंदर से हाथों का सहारा देता है और बाहर से चोट मारता है। इस तरह से गुरु भी बच्चों को डांटता फटकारता तो है, लेकिन उसमें उसका हित निहित होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी, डॉक्टर विजय बहादुर सिंह,शेष मणि मिश्र, लाल बहादुर सिंह, शरद दीक्षित, अंजू मौर्य आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button