Azamgarh News:सादगी, विनम्रता,सरल स्वभाव,मधुर व्यवहार के प्रति मूर्ति हैं निजामाबाद के तहसील दार।
सादगी, विनम्रता,सरल स्वभाव,मधुर व्यवहार के प्रति मूर्ति हैं निजामाबाद के तहसील दार।
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़ ।अपनी सादगी,विनम्रता,सरल स्वभाव और मधुर व्यवहार के प्रतिमूर्ति हैं निजामाबाद के अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार।मूलरूप से उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले सर्वेश कुमार ने कार्य भार संभालने के साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता को त्वरित पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि तहसील आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा तथा किसी के साथ भेद भाव नहीं किया जायेगा।अपने कही हुई बातों को सार्थक करते हुए जनता की बातों को सुनकर समस्या का निराकरण कर रहे है।तहसीलदार, और नायब तहसीलदार का पद संभाले सर्वेश कुमार काफी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रहे हैं और जनता उनके कार्यों से संतुष्ट नजर आ रही है।सर्वेश कुमार ने विशेष रूप से लंबित मामलों और पुरानी फाइलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दे रहे है उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित प्रकरणों के कारण आमजन अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए सभी पुरानी फाइलों की समीक्षा कर उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करने का प्रयास कर रहे हैं उनका मानना है कि समयबद्ध करवाई से प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होगा उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद ही सुशासन की आधारशिला है।यदि अधिकारी जनता की बात ध्यान पूर्वक सुने और उनकी समस्याओं को समझे,तो अधिकांश समस्याओं का समाधान सरलता से किया जा सकता है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि उनके कार्यालय के दरवाजे आम नागरिकों के लिए हमेशा खुले रहेंगे।



