आजमगढ़:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र व भागवत गीता देकर किया सम्मानित
Azamgarh: Two employees were given a heartfelt farewell at the Primary Health Center, Muhammadpur, and honored with robes and the Bhagwat Geeta.

गंभीरपुर /आजमगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए एनएमए उमाशंकर मौर्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामबदन यादव के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित मिश्रा ने किया।समारोह की शुरुआत सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों को माल्यार्पण कर स्वागत से हुई। इसके बाद डॉ. रोहित मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता एवं छाता भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी माल्यार्पण कर उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह से भावुक हुए उमाशंकर मौर्य और रामबदन यादव ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ब्लॉक परिसर में कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।इस अवसर पर डॉ. रोहित मिश्रा, डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा, डॉ. शाह आलम, डॉ. शाकीर, प्रियंका, अवधेश गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, संतोष उपाध्याय, आदिल, राधेश्याम, सुनील, दुर्ग विजय, रजनीश, नंदलाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ हुआ।



