Azamgarh news;पूर्व विधायक अबुल कलाम का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

1980 में कांग्रेस के टिकट पर फूलपुर-पवई से बने थे विधायक

माहुल आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी पूर्व विधायक अबुल कलाम का शनिवार को 92 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।परिजनों के अनुसार, पूर्व विधायक अबुल कलाम का पार्थिव शरीर शनिवार की देर शाम करीब सात बजे तक उनके पैतृक आवास निजामपुर गांव लाया जाएगा।अबुल कलाम वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। राजनीतिक जीवन के साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उन्होंने माहुल स्थित अशरफिया इण्टर कॉलेज तथा अशरफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और शिक्षा के प्रसार में योगदान दिया।पूर्व विधायक अबुल कलाम सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहे और क्षेत्र के लोगों से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया।अबुल कलाम अपने पीछे चार पुत्र-मो. असहद, मो. अजहर, मो. अतहर और स्वर्गीय मो. अहसन-तथा चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र ने एक पूर्व जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद को खो दिया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button