Azamgarh news :टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन हेतु सर्किल नगर में विशेष अभियान, पुलिस टीमों ने एक साथ की दबिश

टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन हेतु सर्किल नगर में विशेष अभियान, पुलिस टीमों ने एक साथ की दबिश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 31.07.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में सर्किल नगर के समस्त टॉप-10 अभियुक्तों के निवास स्थानों पर सत्यापन एवं जांच के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया। अभियान के दौरान अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों एवं उपलब्धता का सत्यापन किया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button