मऊ में उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला कौंसिल की बैठक संपन्न। दिल्ली कार्यक्रम अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील

The Uttar Pradesh Kisan Sabha's district council meeting concluded in Mau. Appeals to as many people as possible to attend the Delhi event.

Mau news

घोसी।मऊ। उत्तर प्रदेश किसान सभा के ज़िला कौंसिल की बैठक रविवार को घोसी नगर के बड़ागांव स्थित स्व अतुल कुमार अंजान कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ साथ आगामी एक सितम्बर को दिल्ली में होने वाली किसानों, छात्रों, नौजवानों की होने वाली रैली को सफल बनाने,9 अगस्त को पूर्व सांसद जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाने, 10 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा की कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने व 16अगस्त को रतनपुरा में होने वाले पूर्वांचल किसान सभा की तैयारी आदि पर चर्चा एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में रामनारायण सिंह एवं शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारें किसानों, मजदूरों एवं छात्रों की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए समय समय पर सांप्रदायिक मुद्दे उठाकर देश में अलगाववाद की राजनीति कर रही है। आगामी 1सितम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली देश की राजनीति को एक सही व निर्णायक दिशा देने का काम करेगी।प्रदेश सचिव रामकुमार भारती ने कहा कि आप सभी अपनी सक्रियता बना कर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु लग जाय। मऊ से अधिक से अधिक लोग दिल्ली एवं लखनऊ के कार्यक्रम में पहुंचे।बैठक में मुख्य रूप से किसान सभा के प्रदेश सचिव रामकुमार भारती, रामनारायन सिंह, देवेन्द्र प्रसाद मिश्र, शेख हिसामुद्दीन, हाजी गुफरान अहमद, उदय नारायण राय, मुन्ना यादव, अनीस अहमद, सुभाष चक्रदेवा, जगरनाथ चौहान, जयराम यादव, नन्हें खान, महातम चौहान, पी एन सिंह एडवोकेट, मनोज कुमार, जमील अहमद, अखिलेन्द्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button