Azamgarh news :हत्या के प्रयास के आरोप में 02 आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के आरोप में 02 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महराजगंज जयप्रकाश के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 04.06.2026 को वादी विजय बहादुर मौर्य निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि नामजद अभियुक्तों ने उनके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

दिनांक 02.08.2026 को उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना पर हत्या के प्रयास के मुकदमे मु0अ0सं0 123/2026 धारा 110, 3(5), 115(2), 352, 333 एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को औघड़गंज बाजार से समय 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button