Azamgarh news :योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना 17 फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार
योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना 17 फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 01.08.2026 को वादिनी सुजाता जायसवाल पत्नी अंकित कुमार जायसवाल, निवासी पुरानी बस्ती (रोडवेज), थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता तथा उनके अन्य सहयोगियों ने सरकारी स्कूल एवं एनजीओ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति ₹1,35,000 की धनराशि प्राप्त की तथा ‘Max Idea’ के नाम से फर्जी एवं कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर अनेक लोगों के साथ धोखाधड़ी की। तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 283/2026 धारा 111(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 02.08.2026 को चौकी प्रभारी कस्बा उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मुकदमे में वांछित अभियुक्त रितेश वर्मा को रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। गिरोह द्वारा इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



