Azamgarh News:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*

*दिनांक– 05.08.2026, जनपद आजमगढ़*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*

दिनांक 05.08.2026* को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह* भी उपस्थित रहें।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button