अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान समेत दो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Atiq Ahmed's younger son Aban died in a road accident, the accident happened on the Jhansi-Kanpur highway.

झांसी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर हादसे के पीछे तेज रफ्तार या वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button