Azamgarh News:यातायात पुलिस को मिला अत्याधुनिक इण्टरसेप्टर वाहन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ*

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

यातायात पुलिस को मिला अत्याधुनिक इण्टरसेप्टर वाहन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ*

तेज रफ्तार, यातायात नियम उल्लंघन व सड़क सुरक्षा की निगरानी होगी और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में आज दिनांक *06.08.2026* को यातायात निदेशालय, लखनऊ से प्राप्त *इण्टरसेप्टर वाहन (वाहन संख्या- यूपी 32 एफजी 5120)* का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), आजमगढ़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने बताया कि यह इण्टरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की निगरानी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान, सड़क सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन तथा प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक वाहन के संचालन से जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाए रखने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु आगे भी निरंतर अभियान चलाए जाते रहेंगे।

शुभारम्भ के उपरान्त इण्टरसेप्टर वाहन को जनपद के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी तथा सड़क सुरक्षा संबंधी प्रवर्तन कार्यों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button