आजमगढ़;स्व. वेदपाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर किया नमन

Azamgarh; Tribute to Vedpal Singh, teachers observed two minutes of silence

गंभीरपुर /आजमगढ़ | प्राथमिक विद्यालय ठेकमा परिसर में स्वर्गीय वेदपाल सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला मंत्री जितेंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने स्व. वेदपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।सभा में वक्ताओं ने स्व. वेदपाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका समर्पित जीवन, मानवीय सोच और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श सभी को सेवा, ईमानदारी और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रेम नारायण सिंह, शशांक राय, अश्विनी राय, वेदप्रकाश, हरिप्रकाश, लल्लन यादव, प्रमोद मौर्य, अल्का राय, पवन राय, शिक्षामित्र संघ के जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव, अनुदेशक संघ ठेकमा के मनीष गुप्ता, मयंक राय, श्यामसुंदर तिवारी, पंकज कन्नौजिया, अटेवा के अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य, एआरपी विमल राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य शिक्षाकर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button